रिफंड नीति
PDF या ई-बुक एक बार मिल जाने पर लौटाई नहीं जा सकती, इसलिए डिलीवरी के बाद हम रिफंड नहीं करते। हमारी तरफ़ से कुछ गड़बड़ हो तो हम ठीक करते या पैसे लौटाते हैं।
डिलीवर हुई फ़ाइल पर रिफंड नहीं
डिजिटल फ़ाइल लौटाई नहीं जा सकती। डाउनलोड आपको मिल जाने के बाद बिक्री पक्की मानी जाती है। कृपया खरीदने से पहले प्रोडक्ट पेज का ब्योरा और नमूना पन्ने पढ़ लें।
हम कब मदद करते हैं
अगर पैसे कट गए पर डाउनलोड नहीं मिला, एक ही PDF के दो बार पैसे कट गए, या फ़ाइल खुलती नहीं, तो 7 दिन के अंदर हमें लिखें। इन तीनों को हम अपने रिकॉर्ड देखकर और फ़ाइल जाँचकर खुद परख सकते हैं। हम सही फ़ाइल भेजेंगे, और न भेज सकें तो पूरे पैसे लौटाएँगे।
कैसे बताएँ
जिस ईमेल से खरीदा था, उससे [email protected] पर लिखें। ईमेल नहीं दिया था तो ऑर्डर नंबर या Razorpay भुगतान ID बताएँ। हम कुछ कार्यदिवसों में जवाब देते हैं।
पैसे कैसे लौटते हैं
मंज़ूर हुआ रिफंड Razorpay के ज़रिए उसी UPI ऐप, कार्ड या बैंक खाते में जाता है जिससे आपने भुगतान किया था। आपके बैंक के हिसाब से यह आम तौर पर 5 से 7 कार्यदिवस में पहुँचता है। रिफंड होते ही डाउनलोड लिंक बंद हो जाता है।
मुफ़्त टूल पर असर नहीं
कन्वर्टर, टाइपिंग ट्यूटर और प्रिंट होने वाले चार्ट मुफ़्त ही रहते हैं। यह नीति सिर्फ़ स्टोर से खरीदी PDF और ई-बुक पर लागू होती है।